श्रीनिवास राव अप्पारासु, अप्रैल 30 -- आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में कम से कम आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस दुखद दुर्घटना में चार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब 'चंदनोत्सवम्' के अवसर पर 'निजरूप दर्शन' के लिए श्रद्धालु कतार में खड़े थे। आपको बता दें कि इस मंदिर को सिंहाचलम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। घटना तड़के करीब 2:30 बजे घटी। भारी बारिश के कारण एक दीवार कतार मार्ग के पास स्थित एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास अचानक ढह गई। बताया जा रहा है कि दीवार नई बनी थी और बारिश के चलते मिट्टी ढीली हो जाने से यह हादसा हुआ। राज्य की गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और बताया कि यह दुर्घटना भारी बारिश और श्रद्धालुओं के दबाव के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.