रांची, मई 20 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। खलारी में मंगलवार की दोपहर हुई तेज आंधी- तूफान और बारिश के कारण क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। तेज बारिश और तुफान के कारण विश्रामपुर पंचायत के दुर्गा महली की दुकान का शीट टूटा गया, वहीं बड़कीटांड निवासी बलराम गंझु का खपड़ैल घर क्षतिग्रस्त हो गया है। शांति देवी के घर पर पेड़ गिर गया है,जिससे घर के सीट टूट गए और कई समान क्षतिग्रस्त हो गया है। झरी गंझु के एस्बेस्टस सीट टूट गया है। इसके अलावा गाय शेड भी कई जगहों पर क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। करकट्टा मैनेजर बंगला सड़क पर एक पेड़ गिर जाने से भी घटों तक आवागमन बाधित रहा। बाद में ग्रामीणों के द्वारा पेड़ को काटकर हटाया गया तब जाकर आवागमन चालू हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.