विकासनगर, मई 30 -- पछुवादून में गुरुवार देर रात हुई बारिश से मौसम तो सुहावना हो गया, लेकिन आंधी चलने से नुकसान भी काफी हुआ है। गुरुवार शाम को मौसम के मिजाज ने ऐसे करवट बदली कि लोग हैरान रह गए। मूसलाधार बारिश के साथ चली तेज हवाओं पेड़, बिजली के खंभे, बोर्ड, दीवार गिर गए। इस बवंडर के कारण सेलाकुई के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। बारिश से लोगों को तपती गर्मी से राहत तो जरूर मिली, लेकिन कई लोगों का भारी नुकसान भी हो गया। पछुवादून में गुरुवार रात आठ बजे के बाद मौसम पूरी तरह से बदल गया. तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। साथ ही कई इलाकों में ओले भी गिरे। तेज हवा ने कहीं बोर्ड गिराए तो कहीं पेड़। कई जगह बिजली के पोल भी गिर गए। इससे कई इलाके अंधेरे में डूब गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.