बांदा, मई 31 -- बांदा। संवाददाता पैलानी में यमुना नदी में बना पांटून पुल आंधी में टूट गया। उसके पीपे अलग होकर बह गए। जिस वक्त हादसा हुआ। उस वक्त पुल पर आवागमन था। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुल बहने से बांदा में पैलानी तहसील क्षेत्र और फतेहपुर के 50 अधिक गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। पैलानी तहसील के ब्लॉक जसपुरा गलौली और फतेहपुर जनपद सीमा में बारा के बीच आवागमन को यमुना नदी में पांटून पुल बना है। इस पीपा पुल से दोनों जनपद के करीब 50 गांवों के लोगों इधर से उधर आते-जाते हैं। मरम्मत कार्य न होने से पीपा पुल क्षतिग्रस्त था। गत दिनों आंधी में पुल के दो पटरे उड़ गए थे। हो-हल्ला मचने पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने ठेकेदार से कहकर खानापूरी करा पटरे सही करवाए, जिससे आवागामन शुरू हुआ। शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे आंधी में पांटून पुल टूट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.