आगरा, मई 26 -- तीर्थ नगरी सोरों में रविवार की सुबह आई तेज आंधी के बाद बिजली आपूर्ति बुरी तरह चरमरा गई। सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप्प रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति सुबह के समय नहीं होने से लोग परेशान रहे। दोपहर में बिजली आई भी लेकिन शाम तक ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। रविवार की सुबह आई तेज आंधी के बाद सोरों में 33 केवीए की बिद्युत लाइन में खराबी होने की वजह से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप्प हो गई। तीर्थ नगरी के घरों में लगे इन्वर्टर बैठ गए। बिजली नहीं होने से पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो पाई। बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए मशक्कत करते रहे। जिसके बाद दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। उसके बाद भी लगातार शाम तक ट्रिपिंग की समस्या बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.