उन्नाव, अप्रैल 11 -- न्योतनी। हसनगंज थाना क्षेत्र के न्योतनी फरहदपुर मार्ग स्थित जामुन के पेड़ की डाल गुरुवार सुबह आंधी के चलते गुजर रहे साइकिल सवार वृद्ध पर गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इंकार कर दिया है। जानकारी पर क्षेत्रीय राजस्व कर्मी ने वृद्ध के घर पहुंच कर सरकारी सहायता दिलवाए जाने की बात कही है। हसनगंज क्षेत्र की नगर पंचायत न्योतनी के पुरानी बाजार के रहने वाले साठ वर्षीय वृद्ध नवाब एक मजार की देखभाल करता था। सुबह आठ बजे साइकिल से वह मजार की साफ सफाई करने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में जामुन के पेड़ के पास जैसे ही पहुंचा, पेड़ की डाल टूट कर साइकिल सवार वृद्ध के सिर के ऊपर गिरने से जख्मी हो गया। वृद्ध को जख्मी देख राहगीरों ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही उसे हसनगंज सीएचसी लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.