सहरसा, मार्च 24 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के कई प्रखंडों सहित नगर निगम क्षेत्र में रविवार की अहले सुबह तकरीबन तीन बजे अचानक तेज हवा चलने लगी। तेज हवा के साथ बारिश भी हुई। तेज हवा के बीच नगर निगम के सहरसा बस्ती में एक दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दो जख्मी हो गये। वहीं बारिश होने से नगर निगम की कई सड़कें जलजमाव व कीचड़ मय हो गया। जिससे नगर निगम वासियों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार लगभग 14 मिली मीटर से अधिक बारिश हुई। आंधी बारिश से पके गेहूं की फसल और आम मंजर को नुकसान हुआ है। हलांकि मौसम विभाग द्वारा पहले ही आंधी बारिश की चेतावनी जारी कर दी थी। जानकारी अनुसार शनिवार देर रात से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। लगभग तीन बजे हल्की हवा के बाद तेज आंधी शुरू हो गई। आंधी की रफ़्तार कुछ देर रही इसके...