मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुजफ्फरपुर, हिटी। प्रखंडों में शुक्रवार की शाम आंधी व बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं, दर्जनों घरों के एस्बेस्टस उड़ गए। कई जगहों पर पेड़ धराशायी हो गए। आंधी के कारण बिजली गुल हो गई। औराई प्रखंड की बभनगामा पश्चिमी पंचायत के मो. शमी, शाहिद समेत कई लोगों ने बताया कि दर्जनों घरों को नुकसान हुआ है। पाकर चौक व प्रखंड मुख्यालय के बीच आंधी में पीपल का पेड़ उखड़ गया। इस दौरान आवागमन प्रभावित हो गया। हालांकि, जेसीबी की मदद से पेड़ को सड़क से हटा दिया गया। कटरा में दर्जनों घरों के एस्बेस्टस उड़ गए। बिजली आपूर्ति ठप होने से करीब दो लाख की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। सबसे अधिक क्षति आम व केले की फसल को हुई है। हालांकि, कहीं से जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.