जौनपुर, मई 31 -- खुटहन, जौनपुर । पिलकिछा खोभरियां गांव के सेंवई नाला पुल के पास गायत्रीनगर मार्ग पर शुक्रवार की रात तेज आंधी में एक पेड़ गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबकर बाइक सवार की मौत हो गयी। जबकि मृतक की पुत्री और भतीजी घायल हो गयी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ओइना गांव निवासी हीरालाल गौतम अपनी 14 वर्षीय पुत्री नेहा और 15 वर्षीय भतीजी काजल के साथ किसी काम से खुटहन बाजार गए थे। जहां से रात लगभग नौ बजे वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज आंधी आ गई। वह घर से अभी लगभग एक किमी दूरी पर थे कि तेज हवा के झोंको से सड़क के बगल आम का पेड़ बाइक के ऊपर गिर गया। जिसकी चपेट में आकर तीनों घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया। जहां हालत गंभीर देख उन्हे जिला चिकित्सालय वहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.