शाहजहांपुर, मार्च 23 -- जलालाबाद, संवाददाता। शाहजहांपुर में शनिवार शाम चार बजे के बाद तेज आंधी आई, जिससे जिले की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई, वहीं जलालाबाद के अमापुर अमेला गांव में ईंटें गिरने से जख्मी महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अमापुर अमेला गांव निवाासी शनिवार को नेतराम और उनकी पत्नी संगीता मकान के सामने टीन शेड के नीचे सरसों की फसल को बोरियों में भर रहे थे, तभी तेज आंधी के कारण टीन शेड उड़ गया। उड़ते हुए टीन शेड से एक ईंट संगीता के सिर पर गिरी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टीन का एक टुकड़ा नेतराम के पैर पर गिरने से वह घायल हो गए। संगीता नेतराम की तीसरी पत्नी थीं। उनकी पहली दो पत्नियां पहले ही बीमारी के कारण काल-कवलित हो चुकी हैं। संगीता का मायका आजमगढ़ में है। संगीता के महेंद्र, कुलदीप, चंद्रशेखर, ओमका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.