बाराबंकी, अप्रैल 19 -- फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात आए आंधी पानी के दौरान रामनगर रोड पर तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा कर पलट गई। दुर्घटना में पोल के बीच रखा ट्रांसफार्मर नीचे जा गिरा। विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से आसपास गांवों में ठप हुई बिजली सप्लाई शाम तक दुरुस्त नहीं हो सकी। डीसीएम फरूखाबाद से आलू लाद कर अयोध्या जिले के नया घाट जा रही थी। रात करीब ढाई बजे बारिश के दौरान अल्लापुर रानीमऊ मोड़ के पास ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। जिससे तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे लगे विद्युत खम्भों को टक्कर मारती हुई वहीं पलट गई। तेज गति से हुई टक्कर में दो पोल के बीच रखा ट्रांसफार्मर लाइन से अलग होकर डीसीएम के आगे जा गिरा। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय विद्युत सप्लाई बंद थी। हादसे में बाद अल्लापुर रानीमऊ, राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.