बिहारशरीफ, अप्रैल 12 -- आंधी-बारिश से शेखपुरा में 20 फीसदी फसलों को नुकसान प्रकृति आपदा में जान गंवाने वाले 3 लोगों के आश्रितों मिला मुआवजा 48 घंटे बाद भी जिले के सैकड़ो गांवों में बिजली आपूर्ति ठप फोटो 12 शेखपुरा 02 - घाटकुसुम्भा के रजौली गांव में ध्वस्त ट्रांसफर्मर। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में गुरुवार को आयी तेज आंधी और पानी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। जिले में 18 से 20 फीसदी फसलों को नुकसान हुआ है। मुख्य रूप से गेहूं, मक्का, प्याज और सब्जी की फसलों को व्यापक क्षति हुई है। हालांकि, यह प्रारंभिक सर्वे रिपोर्ट है। नुकसान का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। जिला कृषि पदाधिकारी सुजाता कुमारी ने बताया कि अभी सर्वे की प्रक्रिया चल रही है। शेखपुरा और घाटकुसुम्भा में करीब 18 फीसदी फसलों को क्षति हुई है। अन्य प्रखंडों से रिपोर्ट आनी बाकी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.