फतेहपुर, मई 8 -- फतेहपुर। बुधवार की भोर पहर आंधी के साथ हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। इससे तापमान में गिरावट आई है। उधर आंधी बारिश से कई स्थानों में पेड़ गिरने एवं बिजली पोल टूटने से कई फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पिछले एक पखवाड़े से मौसम का मिजाज बदलने के बाद भी कड़ाके की गर्मी के साथ लू चलने से लोगों का शरीर सूरज की तपिश से झुलस जा रहा था। गर्मी व उमस से इंसान से लोग बेहाल रहे। सभी लोग मौसम के परिवर्तन के साथ ही बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दो दिनों से आसमानों पर बादलों का आवाजाही लगी थी। मंगलवार की रात से ही आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। आधी रात को आंधी के साथ कई स्थानों पर रिमझिम बारिश हुई। जिससे मौसम सुहाना हो गया। गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत महसूस हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.