बुलंदशहर, मई 26 -- बुलंदशहर। मौसम इन दिनों रोजाना रंग बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। रविवार देर रात फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया। चमक-गरज के साथ झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। जिससे लोगों को गर्मी में राहत मिली, लेकिन कीचड़ से लोगों की आफत आ गई। रहागीर और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही जगह-जगह पेड़ टूटकर भी गिरे। वहीं बागवानों को भी नुकसान झेलना पड़ा। इस बार आंधी के चलते सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। रविवार को भी दिनभर बारिश के बादल मंडराते रहे। ठंडी हवाओं से मौसम सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। आंधी-बारिश का कहर थमने का नहीं ले रहा है। बारिश के बाद गर्मी से तो राहत मिल रही है, लेकिन साथ में आंधी तबाही मचा रही है। पिछले कुछ दिनों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.