बुलंदशहर, फरवरी 2 -- बुलंदशहर। झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बुधवार शाम से तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश गुरुवार तड़के तक होती रही। इससे शहर समेत देहात क्षेत्रों में सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के बाद ठंड का असर बढ़ने से लोग कांपते नजर आए। दोपहर के समय कुछ देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए। इसके अलावा बारिश के बादल मंडराते रहे। वहीं, शहर समेत देहात क्षेत्रों में बिजली सप्लाई ठप होने से उपभोक्ता परेशान रहे। न्यूनतम तापमान नौ और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अभी दो दिन बाद बारिश की संभावना जताई है। पश्चिम विक्षोभ के चलते बुधवार से ही मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह के समय 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। दोपहर के समय हल्की धूप निकली...