बिजनौर, अप्रैल 20 -- बिजनौर। जिले में शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे आई तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं कई इलाकों में नुकसान भी पहुंचाया। जिला मुख्यालय, नगीना, स्योहारा,धामपुर, बिजनौर, चांदपुर और जलीलपुर समेत कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के कारण सैंकड़ों की संख्या में पेड़ व खंभे उखड़कर गिर गए। कुछ जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर आ गिरीं। तूफानी हवाओं से बिजली के तार और खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान आसमान में बिजली की तेज कड़क के साथ गरज भी सुनाई दी। मौसम के इस अचानक बदलाव ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया। हालांकि, बारिश से मौसम ठंडा हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.