रुद्रपुर, अक्टूबर 7 -- खटीमा, संवाददाता। सोमवार की रात आई तेज आंधी और बारिश ने ऊर्जा निगम की व्यवस्थाओं को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। लोहियाहेड पावर हाउस से खटीमा आने वाली 33 हजार केवी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। निगम को करीब 20 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। आंधी से दो दर्जन से अधिक बिजली के पोल टूट गए, जबकि पहेनिया, जमौर और हल्दी फीडर सहित कई फीडरों की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे करीब 30 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। देर रात निगम ने सितारगंज से वैकल्पिक व्यवस्था कर आंशिक रूप से बिजली बहाल की, जिससे शहर के केवल आधे हिस्से में ही आपूर्ति सुचारू हो पाई। ग्रामीण इलाकों में मंगलवार दोपहर तीन बजे तक बिजली बहाल हो सकी। एसडीओ अंबिका यादव के नेतृत्व में चार जेई और दर्जनों लाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.