रामपुर, अप्रैल 20 -- बारिश एवं आंधी के चलते अस्थाई गोशाला की दीवार गिरने के साथ टीन शेड उड़ गया। जिसमें कई गाय घायल हो गई। घायल गायों का उपचार किया जा रहा है। नगर से सटे गांव फाजपुर मार्ग पर गो संरक्षण के लिए गो सेवा ट्रस्ट द्वारा अस्थाई गोशाला का निर्माण कराकर लगभग डेढ़ वर्ष से संचालन किया जा रहा है। शुक्रवार की देर रात आई बारिश एवं तेज आंधी के चलते गोशाला की बाउंड्री की दीवार भरभराकर कर गिर गई। साथ ही टीन शेड भी उड़ गया। गोशाला की दीवार की चपेट में आकर कई गाय घायल हो गई। शनिवार की सुबह गोशाला के सेवक ने सूचना ट्रस्ट के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा को दी। पशु कर्मचारियों द्वारा घायल गायों का उपचार किया जा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने बताया कि बारिश एवं तेज आंधी के कारण गौशाला की दीवार गिर गई थी और टीन शेड उड़ गया था।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.