आजमगढ़, अक्टूबर 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव पूनापार इलाके में शनिवार को आंधी-पानी में पोल गिरने से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में जख्मी एक अन्य महिला का अभी इलाज जारी है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में बड़ागांव पूनापार निवासिनी 45 वर्षीया भगवानी देवी शनिवार दोपहर 42 वर्षीया चनावती देवी के साथ बकरी चराने जा रही थीं। आंधी-पानी में बिजली पोल गिर गया। दोनों महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। लोगों ने उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर पर उन्हें रेफर कर दिया गया। दोनों महिलाओं का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान भगवानी देवी की मौत हो गई। उन्हें पांच बेटियां हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.