सासाराम, मई 5 -- चेनारी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को आंधी-पानी के बीच आलोवृष्टि से भारी नुकसान हुआ। बताया जाता है कि आंधी-पानी से कई विवाह के पंडाल गिर गए। इस दौरान अफरा-तफरी माहौल रहा। गेहूं व सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा। कुदरा पथ में पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित रही। इसके अलावे कई मुख्य सड़कों पर पेड़ गिरने की सूचना है। वहीं ओलावृष्टि से आम की फसलों को भारी क्षति हुई है। प्रखंड क्षेत्र में घंटो बिजली आपूर्ति बाधित रही। बताया जाता है कि आधे घंटे तक आंधी-पानी ने तांडव मचाया। इस दौरान बाजार में जलजमाव हो गया था। इससे बाजार करने आए ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई। वहीं आंधी-पानी के बीच एनएच पर वाहनों की रफ्तार थम गई थी। बताया कि तेज गर्जन के साथ कई जगहों पर आकाशीय बिजली भी गिरी। इस दौरान कई दोपहिया व चारपहिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.