रांची, फरवरी 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी समेत राज्य के कई स्थानों पर सोमवार की रात मौसम का रुख तेजी से बदला और आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हुई। आसपास के क्षेत्रों में कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे रात को मौसम ठंडा हो गया। राजधानी में सोमवार देर रात तक मेघ गरजते रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाने और गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात होने का अलर्ट भी जारी किया गया है। राजधानी में इटकी और नगरी आदि इलाकों में आंधी के साथ बारिश हुई। करीब दस मिमी बारिश दर्ज की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.