फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 22 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मौसम का जो मिजाज बिगड़ा उससे किसानों की धुकधुकी तेज हो गयी है।तेज हवा के साथ जो बूंदाबंादी हुयी उससे किसान फसलों को लेकर चिंतित है। गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। यदि कहीं मौसम और खराब हुआ तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। किसान आसमान की ओर टकटकी लगाये देख रहे हैं। 75 हजार से अधिक हेक्टेयर में गेहूं की खेती की गयी है। कुछ क्षेत्रों में कटाई शुरू हो गयी है। अधिकतर किसानों का गेहूं खेत में तैयार है। दोपहर में जिस तरह से तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबंादी हुयी उससे किसानों की चिंतायें बढ़ गयी हैं। किसान परेशान हैं कि कहंी बारिश जोर से हो गयी तो बड़ा नुकसान हो जाएगा। आलू किसान भी चिंतित हैं। बिगड़े मौसम को देखते हुये जिन किसानो का आलू का ढेर खेत में लगा है उन लोगों ने उसे सुरक्षित करने का कार्य किया। गंगाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.