लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- लखीमपुर/मैलानी। खीरी जिले में आई तेज आंधी पानी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। पेड़ गिरने से ट्रेन रूट तो होर्डिंस गिरने से सड़क यातायात प्रभावित हुआ। मैलानी लखीमपुर रेल प्रखंड पर इसका असर दूसरे दिन संचालित ट्रेनों पर भी रहा। संचालित हो रही लगभग सभी ट्रेनें घंटों लेट रहीं। जिले में एक दिन पहले देर शाम आई तेज आंधी पानी से मैलानी -बांकेगंज के बीच रेल ट्रैक की ओएचई लाइन में कई जगहों पर पेड़ गिर गए। इन पेड़ों को हटाकर किसी तरह रेल संचालन बहाल किया गया। इससे गुरुवार को पीलीभीत-मैलानी और मैलानी -लखनऊ के बीच संचालित सभी ट्रेने लेट रही। लखनऊ से पीलीभीत को जाने वाली ट्रेन संख्या 55086 अपने तय समय 10.44 की जगह 1.23 पर पहुंची। इसके बाद इसे 2.32 मिनट पर चलाया गया। लखनऊ से मैलानी जानें वाली ट्रेन संख्या 55084 अपने तय समय की जगह 1.0...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.