गिरडीह, सितम्बर 27 -- गिरिडीह। गिरिडीह में शुक्रवार दोपहर बाद घंटेभर की आंधी और बारिश ने मौसम का मिजाज अचानक बदल दिया। इसके पूर्व आंधी और बारिश ने ऐसी तबाही मचाई कि दिन के उजाले में अंधेरा छा गया। काले बादलों की बीच पूरी तरह से रोशनी गायब हो गई। मौसम की स्थिति देखते हुए बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। बारिश थमने के बाद भी लोग सड़क पर हेडलाइट जलाकर वाहन चलाते रहे। हालांकि आंधी और बारिश के दौरान लोग जहां थे, वहीं दुबक गए। करीब एक घंटा तक इतनी जोरदार बारिश हुई कि शहर के कई प्रमुख मार्ग से लेकर निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। लोगों के घरों में पानी घुस गया था। बारिश ने घोली मौसम में सिहरन करीब 10 मिलीमीटर तक हुई बारिश ने मौसम में सिहरन पैदा कर दी है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि जनजीवन पर गंभीर असर पड़ा है। दुर्गापूजा की रौनक को बारिश ने...