फरीदाबाद, मई 31 -- फरीदाबाद। शहर में शनिवार को आंधी और बारिश से तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री से लुढ़ककर 32 पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। पिछले एक सप्ताह से लोक चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे हैं। सामान्य दिनों की तरह ही शनिवार की सुबह गर्मी से शुरुआत हुई। गर्मी और उमस से लोग परेशान नजर आ रहे थे। दोपहर तक धूप भी तेज रही और हवाओं में भी गर्मी थी, लेकिन दोपहर के समय अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में छाए काले बादलों ने सूर्यदेव को पूरी तरह ढक लिया। कुछ ही देर में तेज हवाओं के चलने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चली और हल्की बारिश हुई। तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी और उमस से काफी हद तक छुटकारा मिला। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.