रांची, मार्च 21 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह लगभग 9:30 बजे तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। प्रखंड की 17 पंचायत के दर्जनों गांवों में सैकड़ों किसान बारिश और ओलावृष्टि से बर्बादी के कगार पर पहुंच गए। तेज बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं हाड़तोड़ मेहनत करनेवाले अन्नदाता की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। खून-पसीने की मेहनत को एक झटके में बर्बाद होता देख किसान मायूस हैं। किसानों ने प्रखंड प्रशासन से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग की है। सुबह और दोपहर में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने पूरे प्रखंड में जमकर कहर बरपाया। कहीं कम तो कहीं ज्यादा ओले पड़े हैं। इससे खेतों में तैयार खड़ी गेहूं, सरसों और मकई की बालियां झड़ गईं। ओलावृष्टि के साथ चली तेज हवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.