शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- शाहजहांपुर में बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक आंधी बारिश का माहौल रहा। बुधवार शाम से लेकर गुरुवार सुबह तक दो बार आंधी आई। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे से 8 बजे के बीच में 1.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इस दौरान बुधवार के मुकाबले गुरुवार को अधिकतम तापमान में 9.4 डिग्री सेल्सियस गिर गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस था, गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि आंधी बारिश का असर शुक्रवार को भी हो सकता है। बताया कि शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन गर्मी सताएगी नहीं। बताया कि 13 अप्रैल तक गर्मी से राहत रहेगी, लेकिन 14 अप्रैल से तापमान तेजी से बढ़ेगा। इस बजह से भीषण गर्मी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.