अल्मोड़ा, मार्च 18 -- पानी की किल्लत झेल रहे लोगों की ओर से आंदोलन की चेतावनी के बाद मंगलवार को अधिकारियों की टीम ने योजना का संयुक्त निरीक्षण किया। आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। बीती 13 मार्च के स्थानीय लोगों ने पानी की समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। आंदोलन की चेतावनी के बाद सोमेश्वर पपिंग पेयजल योजना के निरीक्षण को नायब तहसीलदार नेहा धपोला की अगुवाई में जल संस्थान, जल निगम, सिचाई विभाग, पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों ने योजना का संयुक्त निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान संगठन पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह नयाल, कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजू भट्ट आदि ने अधिकारियों से व्यवस्था को ठीक करने को कहा। नायब तहसीलदार नेहा धपोला ने कहा कि सभी विभागों ...