हरिद्वार, जुलाई 11 -- हरिद्वार, संवाददाता। गुरुकुल कांगड़ी विवि में चल रहा धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। कई संगठनों के पदाधिकारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया। जिला कर्मचारी पेंशनर्स संगठन के नेता जेपी चाहर ने कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन देकर कहा कि गुरुकुल के कर्मचारियों व गुरुकुल की रक्षा के लिए उनका संगठन गुरुकुल कांगड़ी के कर्मचारियों के साथ है। जाट महासभा से जुड़े डीके चौधरी ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विवि शिक्षा के क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है। इसका संचालन भारत सरकार के नियमों के अनुसार किया जाता रहा है। इन नियमों के साथ छेड़छाड़ करने वाले को बक्शा नहीं जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.