लोहरदगा, सितम्बर 11 -- कुडू , प्रतिनिधि।झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा लोहरदगा जिला की बैठक बुधवार को कुडू ब्लॉक मोड़ में हुई। बैठक में आंदोलनकारियों को राजकीय मान-सम्मान, पेंशन, रोजगार, बीमा और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराए जाने पर सरकार की उदासीनता की कड़ी आलोचना की गई। साथ ही भवन विभाग, टोल टैक्स और रेल यात्रा में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे भी उठे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 19 सितंबर को रांची बिरसा चौक पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्य अतिथि पुष्कर महतो ने आंदोलनकारियों की सोशल सिक्योरिटी की अनदेखी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि अब भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। रोजलीन तिर्की ने लोहरदगा की भूमिका को अहम बताया और प्रभारी अंथन लकड़ा ने कहा कि आंदोलनकारियों को अपनी लड़ाई खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.