हजारीबाग, जनवरी 9 -- चलकुशा प्रतिनिधि प्रखंड के ग्राम पंचायत चौबे बाजार टांड में आंदोलनकारी नेता सह भूतपूर्व मुखिया स्वर्गीय जयदेव चौधरी का चौथी पुण्यतिथि चौबे मुखिया एवं पुत्र कुमार अंशु एवं अनुज रवि के नेतृत्व में मनाई गई। संचालन प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक सह झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव, बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, उप प्रमुख शमसेर आलम, सुखदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि सीताराम पंडित पंसस उदित राम एवं अन्य ने स्वर्गीय जयदेव चौधरी के प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर नमन किया। इस दौरान बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह ने कहा कि जयदेव चौधरी एक आंदोलनकारी नेता के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में आंदोलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.