रुद्रपुर, मार्च 11 -- खटीमा। एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने खटीमा छेत्र के राज्य आंदोलनकारियों के वाहन को बानूसा टोल पर टोल फ्री करने के लिए पत्र जारी कर निर्देशित किया है।बताते चले कि विगत दिवस उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी संगठन ने उप जिलाधिकारी से मिलकर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को एन एच125 खटीमा बानूसा टोल प्लाजा पर टोल मुक्त करने के संबंध में अनुरोध किया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए संबंधित को निर्देशित कर दिया गया है। उप जिलाधिकारी से मिलने वालों में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, प्रदेश महासचिव आलोक गोयल, प्रदेश प्रवक्ता भगवान जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश चंद्र कॉलोनी आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.