नैनीताल, मार्च 10 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा ने प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत सोमवार को संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की बर्खास्तगी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने डीएम कार्यालय के समक्ष नारेबाजी कर प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्री पद और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल हटाने की मांग की गई। संगठन के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है तो राज्य आंदोलनकारी प्रदेश की जनता को एकजुटकर जन आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने से पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.