सीवान, जून 23 -- आंदर/ गुठनी, एक संवाददाता। आंदर - सीवान मुख्य मार्ग पर पर स्थित जयजोर गौण के समीप करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। उसकी पहचान जयजोर गांव निवासी भुआल राम के आठ वर्षीय पुत्र अनूप कुमार राम के रुप में की गई। परिजनों का कहना था कि करंट की चपेट में आने से वह चिल्लाने लगा। जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर देखा कि वह तार की चपेट में आ गया। लोग उसे लाठी डंडे और कपड़ा बांधकर खींचने लगे। इसकी सूचना लाइट जेई और एसडीओ को भी लोगों ने फोन कर दिया। जब तक लाइट के कनेक्शन को काटा जाता, उसकी मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद नाराज लोगों ने आंदर - सीवान मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। थानाध्यक्ष पप्पन कुमार, सीओ नीलम कुमारी ने लोगो को समझाकर कर मामला शांत कराया। इस संबंध में थानाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.