नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के शोधकर्ताओं ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि हासिल की है। दोनों संस्थानों के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा निगलने योग्य माइक्रोडिवाइस विकसित किया है, जो छोटी आंत से सूक्ष्मजीवों के नमूने एकत्र कर सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार यह माइक्रोडिवाइस कैप्सूल के आकार का है, जिसे मरीज आसानी से निगल सकता है। यह डिवाइस पाचन तंत्र के भीतर जाकर विशेष रूप से छोटी आंत से माइक्रोबियल सैंपल एकत्र करता है। अब तक छोटी आंत के सूक्ष्मजीवों का अध्ययन करना जटिल और आक्रामक प्रक्रियाओं पर निर्भर था, लेकिन इस तकनीक से बिना दर्द और जटिल सर्जरी के नमूने प्राप्त किए जा सकेंगे। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह नवाचार आंतों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.