रिषिकेष, दिसम्बर 9 -- परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा लोक कल्याणकारी है। इसके श्रवण और अनुसरण से मनुष्य को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। आज के समय में बढ़ते तनाव, हिंसा, पर्यावरण संकट और सामाजिक विभाजन जैसी चुनौतियों का समाधान केवल बाहरी प्रयासों से नहीं, बल्कि आंतरिक जागृति से ही संभव है। मंगलवार को ऋषिकेश में चल रही कथावाचक देवी चित्रलेखा की श्रीमद् भागवत कथा में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि देवी चित्रलेखा की कथा शैली में सरलता है, उनकी वाणी में गहराई और प्रभाव है, हर शब्द मन की परतों को खोल देता है। भागवत के प्रसंग चाहे भगवान कृष्ण की बाल लीलाएँ हों, मीरा बाई की भक्ति हो, सुदामा की निष्ठा हो या प्रह्लाद का विश्वास हो, हर प्रसंग जीवन के सत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.