धनबाद, अप्रैल 30 -- रांची, वरीय संवाददाता वासेपुर से गिरफ्तार किए गए आतंकी संगठन हिज्ब उत तहरीर से जुड़े संदिग्धों के मामले में झारखंड एटीएस ने जांच तेज कर दी है। जांच में एटीएस को पता चला है कि आयान जावेद को गिरफ्तारी से दो दिन पहले ही पिस्टल मिली थी, जिसे एटीएस ने जब्त किया था। इस पिस्टल में यूएसए मेड लिखा है। प्रारंभिक जांच में हथियार के विदेशी होने की बात कही जा रही है। एटीएस ने शनिवार को वासेपुर अलीनगर से 21 वर्षीय गुलफाम हसन, भूली के शमशेर नगर से 21 वर्षीय आयान जावेद, आयान की 20 वर्षीय पत्नी शबनम परवीन और 20 वर्षीय शहजाद आलम को गिरफ्तार किया था। एटीएस संदिग्ध के मोबाइल पर मैसेज भेजनेवालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही उसके दूसरे राज्यों या फिर विरोधी कनेक्शन के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। -- झारखंड मॉड्यूल को संचालित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.