गुमला, मई 11 -- गुमला प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय से करीब 21 किमी दूर आंजन धाम के पास सड़क दुर्घटना में चेटर निवासी 40 वर्षीय राम प्रवेश सिंह की मौत हो गई,जबकि बिहार निवासी नागेंद्र सिंह (55) और प्रसाद सिंह (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा शनिवार की अपराह्न करीब चार बजे हुआ।जानकारी के अनुसार 12 दिन पूर्व राम सिंह की मां का निधन हुआ था। इस क्रम में बिहार से कुछ रिश्तेदार घर आए थे। शनिवार को राम सिंह दो मेहमानों को लेकर मोपेड से आंजन धाम घूमाने गया था। लौटते समय ढलान पर मोपेड की गति तेज हो गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर चट्टान से टकरा गया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल सदर अस्पताल गुमला लाया गया। जहां डॉक्टरों ने राम प्रवेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज सदर अस...