जहानाबाद, नवम्बर 8 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में आंगनबाड़ी सेविकाओं को शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रशिक्षण दिया। सेविकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को वॉलिंटियर प्रथम तथा द्वितीय का प्रशिक्षण दिया गया। मतदान केंद्रों पर आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं की ड्यूटी के संबंध में विस्तार से बताया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। सभी को निर्वाचन कार्यालय से पहचान पत्र भी निर्गत किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि आवंटन प्राप्त होने के बाद सेविका एवं आशा कार्यकर्ताओं को राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.