रुद्रपुर, जून 24 -- रुद्रपुर। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत मंगलवार को खेड़ा वार्ड नंबर पांच स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या पांच में महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों लाभार्थी महिलाओं को महालक्ष्मी किट सौंपी गई, जिसमें पोषण सामग्री सहित जरूरी वस्तुएं शामिल थीं। पार्षद विक्की अंसारी ने कहा कि सरकार महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर लगातार गंभीर है। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना उसी का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। इस मौके पर वार्ड 18 की पार्षद विक्की अंसारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शकुंतला पाल, मंजू देवी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.