पलामू, दिसम्बर 18 -- मेदिनीनगर, संवादाता। पलामू जिले के बच्चों को आंगनबाड़ी स्तर से मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं तय समय पर मिले यह सभी सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिका सुनिश्चित करें। समाहरणालय में गुरुवार को जिला समाज कल्याण विभाग की बैठक करते हुए उपायुक्त ने कहा कि बच्चे देश एवं राज्य के भविष्य हैं। सरकार से मिलने वाली किसी भी सुविधा में एक प्रतिशत की कटौती भी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिला स्तर की टीम जब आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करती है तब कई खामियां उजागर होती है। जिले में एक-दो को छोड़कर कोई भी महिला पर्यवेक्षिका कार्य में रूची नहीं ले रही है। उपायुक्त ने कहा कि अगली माह के बैठक में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित महिला पर्यवेक्षिका के विरुद्ध प्रपत्र-क गठित किया जाएगा। कई सेविका को समर ऐप में लॉगिन करने नहीं...