चतरा, जनवरी 8 -- इटखोरी प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के धनखेरी पंचायत अंतर्गत परोका कला गांव में आंगन बाड़ी सेविका चयन के लिए मुखिया रीना देवी के अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा में सीडीपीओ अर्चना सिंह एवं पर्यवेक्षिका प्राणेश्वरी टिस्कू मुख्य रूप से उपस्थित थी। अभ्यर्थियों ने सीडीपीओ के समक्ष एक-एक कर आवेदन जमा किया। कुल 11 अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन जमा किया। जिसमें तीन अभ्यर्थियों के आवेदन अयोग्य पाया गया। 7आवेदन को वरीयता के आधार पर क्रमबद्ध कर सीडीपीओ द्वारा अनुशंसा कर 5 दिनों के अंदर जिला भेज दिया जाएगा। आम सभा में मुख्य रूप से पसस मनोज भुइयां, वार्ड सदस्य संगीता कुमारी, अजय पासवान, नारद सिंह, बसंत नारायण सिंह, लक्ष्मी सिंह, सुनील राणा, रामप्रसाद राणा, श्याम सुंदर राणा, सुनील भुइयां, संजय भैया, नवल प्रसाद, उमेश प्रसाद, अवधे...