छपरा, मार्च 9 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा छह में एडमिशन के लिए आयोजित की गई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। दो चरणों में परीक्षा आयोजित की गई थी।जारी रिजल्ट में रिविलगंज के समशुद्दीनपुर गांव निवासी व आंगनबाड़ी सेविका शशि कुमारी व बीमा अभिकर्ता अजय कुमार चौधरी की होनहार पुत्री आशिका कुमारी ने सफलता प्राप्त की है। सफलता के बाद आशिका ने बताया कि वह घर पर ही पढ़ाई करती थी और बचपन से ही सिमुलतला आवासीय विद्याल में नामांकन लेना चाहती थी। आगे वह सीजीएल क्रैक करने इच्छा रखती है। आशिका की बड़ी बहन अस्मिता कुमारी जयप्रकाश विश्वविद्यालय से स्नातक कर रही है एक भाई आशुतोष कुमार सारण जिले के देवती स्थित नवोदय विद्यालय का छात्र है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.