आदित्यपुर, मार्च 2 -- गम्हरिया। बाल विकास परियोजना की ओर से प्रखंड परिसर स्थित सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं को फेस रिकॉग्निशन सिस्टम एवं पोषण ट्रैकर एप से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर प्रशिक्षक पुतुल सिंह ने बताया कि 56 आंगनबाड़ी सेविकाओं को फेस रिकग्निशन सिस्टम के माध्यम से पोषाहार वितरण का प्रशिक्षण दिया गया है। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पोषाहार सही लाभुक तक पहुंचे और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे। इस तकनीक के माध्यम से गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चे को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम को पोषण ट्रैकर एप से जोड़ा गया है। इसमें प्रत्येक लाभुक का चेहरा स्कैन किया जाएगा और आधार लिंक के माध्यम से उनकी पहचान की पुष्टि होगी। इसके बाद ही उन्हें नियमानुसार पोषाहार दिया जाएगा। बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.