भभुआ, दिसम्बर 4 -- सेविकाओं के बीच वितरित किए गए टेबल, कुर्सी, सीलिंग पंखा, 25 बेबी चेयर, एलईडी बल्ब, बक्सा व अन्य सामग्री सामग्री देकर सेविकाओं को उसका उपयोग करने के बारे में बताया गया रामपुर प्रखंड के 24 सक्षम आंगनबाड़ी को उपलब्ध कराए गए उपकरण रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में गुरुवार से रामपुर के 24 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओ के बीच विभिन्न तरह के उपकरण का वितरण किया गया। समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय के प्रखंड समन्वयक सुनील कुमार ने बताया कि सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए टेबल, कुर्सी, सीलिंग पंखा, 25 बेबी चेयर, एलईडी बल्ब, बक्सा सहित अन्य सामान का वितरण सेविकाओं के बीच किया गया है। सामग्री देने के बाद सेविकाओं को उसका उपयोग करने के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि हर आंगनबाड़ी...