जहानाबाद, फरवरी 19 -- मेहंदीया, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गुरुवार को अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी पोषक क्षेत्र के छ: माह पूर्ण कर चुके शिशुओं को खीर, दलिया एवं खिचड़ी पौष्टिक आहार के तौर पर दिया गया। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने स्तनपान एवं अन्नप्राशन के महत्व के बारे में लाभुको को जानकारी दी और बताया कि शिशुओं को मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए स्तनपान के साथ उपरी आहार के तौर पर दाल, दूध सहित अन्य पौष्टिक सामग्रियों से बने पदार्थ बच्चों को खिलाना चाहिए। कार्यक्रम का पर्यवेक्षण महिला पर्यवेक्षिका सोनल कुमारी, रेखा कौर ने किया। इस दौरान अन्नप्राशन के महत्व के बारे में पोषक क्षेत्र के लाभार्थियों को जानकारी देते हुए कहा कि छ माह पूर्ण करने के बाद ऊपरी आहार के तौर पर बच्चों को मां के...