सीवान, अक्टूबर 9 -- दरौंदा। बिहार विधानसभा चुनाव में दरौंदा विधानसभा में आगामी 6 नवंबर को होने वाले चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बुधवार को प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रंगोली के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान का संदेश देकर लोगों को जागरूक किया गया। प्रखंड के कौथुआसारंगपुर, रमसापुर, पकवलिया, बगौरा, बालबंगरा, रामगढ़ा सहित कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका व सहायिका ने बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ मिलकर रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाईं। स्थानीय लोगों को शामिल कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.