जहानाबाद, अप्रैल 7 -- कलेर निज संवाददाता। कलेर प्रखंड के पहाड़पुर, नाथ खरसा, बेलाव, कलेर और वलीदाद सहित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई कार्यक्रम उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं और पर्यवेक्षक शामिल हुए। गर्भवती महिलाओं के लिए यह आयोजन खास रहा। गीत-संगीत और पारंपरिक रस्मों के साथ गोद भराई की गई। महिलाओं को पौष्टिक आहार और उपहार भी दिए गए। आईसीडीएस की सीडीपीओ प्रतिमा कुमारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करना है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और पौष्टिक आहार दिया जाता है। इस दौरान महिलाओं को पोषण से जुड़ी जानकारी दी गई। उनके स्वास्थ्य की जांच भी की गई।गर्भवती महिलाओं और उनके परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.