देहरादून, दिसम्बर 16 -- उत्तराखंड राज्य में आंगनबाड़ी कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर एक लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी। अब तक यह राशि 40 हजार रुपये थी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में देहरादून में हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया। इस फैसले का लाभ एक अप्रैल 2026 के बाद रिटायर होने वाले कर्मियों को मिलेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिवालय में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के बाद मंत्री ने बताया कि विभाग काफी समय से आंगनबाड़ी वर्करों की सहायता राशि बढ़ाने को प्रयासरत था। अब इस लेकर निर्णय हो गया है। यह भी पढ़ें- HC ने उत्तराखंड मुख्य सचिव को जारी किया समन, किस केस में जवाब-तलब यह भी पढ़ें- मिलिए उत्तराखंड की कविता से, अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा आर्या ने बताया, महिला बाल वि...