बक्सर, नवम्बर 5 -- बक्सर, हिप्र। स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत बुधवार को अलग-अलग आंगनबाड़ी सेविकाओं की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली के माध्यम से सेविकाओं ने स्थानीय ग्रामीणों व जनसामान्य को 06 नवम्बर यानी आज होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान मतदान के महत्व, स्वतंत्र व निर्भीक वोट करने का अधिकार सहित लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में प्रत्येक वोट की निर्णायक भूमिका के संबंध में लोगों को जागरूक किया। आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा संचालित जनजागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य युवा मतदाताओं, महिलाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं सहित सभी पात्र नागरिकों को मतदान के प्रति संवेदनशील व सक्रिय बनाना है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि आज यानी 06 नवम्बर को जरूर मतदान करें। साथ ही ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.